मप्र दिवस पर शहीद के पिता का सम्मान किया. 
 हितग्राहियों को सामग्री दे कर हरी झंडी दिखाते हुए.
हितग्राहियों को सामग्री दे कर हरी झंडी दिखाते हुए.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से तहसील प्रांगण में मनाया गया, जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी मुख्य अतिथि, नप उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया और जनपद अध्यक्ष मथूरी मूलचंद्र निनामा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सीएस सोलंकी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रध्वज फहरा कर राष्ट्रगान किया गया, जिसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष संगीता भंडारी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, जिसके बाद अतिथियों ने शहीद भगवान सिंह मिंडकिया के पिता रामचंद्र मिंडकिया का शाल श्री फल से सम्मान किया। इसके साथ ही हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण की गई। स्कूली छात्र छात्राओं को साईकल वितरण की गई, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को ईंट व रेत के ट्रैक्टर दे कर योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विनोद भंडारी, मुलचंद्र निनामा, अनिल मुलेवा, भेरूलाल पाटीदार, वेंकट त्रिवेदी, सीएमओ एलएस डोडिया,स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर, तहसीलदार अंतर सिंह कनेश, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन यश रामावत ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *