झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नवरात्रि पर्व में शहर के विभिन्न गरबा मंडलों में गरबा का रंग जमने लगा है। प्रतिदिन विभिन्न जगह तरह-तरह के गरबों की प्रस्तुतियां दी जा रही है। में झंडा बाजार में रिद्घि-सिद्घि विनायक मित्र मंडल द्वारा आयोजित गरबों में आदर्श हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गरबों की प्रस्तुति दी। युवाओं ने सफेद कुर्ता-पायजामा और युवतियों ने लाल साड़ी में प्रस्तुतियां दी, विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुति को सभी ने सराहा। लगभग 1 घंटे तक दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, यहां पर आरती का लाभ मंडल महामंत्री प्रकाश मुलेवा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन पडियार और पत्रकारगण उपस्थित थे। इसके साथ ही शिक्षा जगत के नगर के गौरव एनएस भारतीय का सम्मान मुख्य अतिथियों और मंडल के सदस्यों ने किया। प्रतिदिन के अनुसार शहीदों के सम्मान में विशेष आरती भी की गई। इसी प्रकार नगर में सिर्वी मोहल्ला में भी गरबों का रंग जमने लगा है जहां पर भी सोमवार को रंगारंग गरबों की प्रस्तुति दी गई। सिर्वी मोहल्ला में बुधवार को नगर के पत्रकारों के द्वारा प्रसादी का आयोजन रखा गया और आरती का लाभ पत्रकार संघ लेगा। Post navigation मुस्लिम समाज नया साल 1438 हीजरी शुरू, समाज ने निकाला जुलूस, 12 अक्टूबर को निकलेंगे ताजिये क्षमा के धरातल पर की गई तपस्या परिवार, समाज और राष्ट्र में खुशहाली लाती है : मुनिश्री