झाबुआ लाइव के लिए खरडूबडी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी में गणपति के विर्सजन जुलूस में ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान गणेश मित्रता मंडल अध्यक्ष रमेश डामोर, पिंटू डामोर, उमेश डामोर, सोभान डामोर आदि की मौजूदगी में शाम 4 बजे के चल समारोह निकाला गया जिसमें डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण चामुंडा माता मंदिर से गरबा खेलते हुए निकले। चल समारोह के दौरान रंग गुलाल उड़ाया तथा ग्रामीणों ने अगले बरस तो जल्दी के नारे के साथ गणपति का विर्सजन सापन नदी में किया। इसी के साथ सेमलिया, पिथनपुर, छोटी खरडू के ग्रामीणों ने भी गणेश विर्सजन सापन नदी पर किया। गणेश विर्सजन के चल समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्हें प्रसादी भी वितरित की गई। Post navigation बच्चों ने कवि सम्मेलन में बांधा समां नदी में डूबने से बालक की, तो फांसी लगाने से युवक की मौत