अलीराजपुर लाइव के लिए रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेरवा के बाड़ी फलिया के खारिया नाला में शिवम पिता रणसिंह उम्र 10 निवासी खेरवा की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर थाना जोबट में मर्ग कायम किया गया है। इसी प्रकार से जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणपत पिता वालसिंह भीलाला उम्र 40 निवासी ग्राम कुलवट ने अपने घर के अंदर पतरे की छत के पाईप से सफेद टावेल से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 49 वाहनों के चालान बनाए जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जिले के विभिन्न थानो द्वारा 49 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्रवाई कर उनके चालान बनाकर कुल 18 हजार 750 का समन शुल्क वसूला गया। Post navigation गणपति विर्सजन में दिखा ग्रामीणों में उत्साह खेल खेल में बच्चों को अक्षर ज्ञान की तालीम दे रही सामाजिक संस्था थांदला