झाबुआ, एजेंसीः गणंतत्र दिवस 26 जनवरी का समारोह शासकीय चन्द्रशेखर महाविद्यालय कालेज ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित किया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी।

प्रातः 9.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया जाएगा। 9.22 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर किया जाएगा। प्रातः 9.45 बजे पी.टी.प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.50 बजे झांकियो का प्रदर्शन किया जाएगा।

समारोह स्थल पर राष्ट्रीय भावना एवं झाबुआ की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जावेगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई झांकीयां प्रदर्शित की जायेगी।

गणतंत्र दिवस पर विभागों के शासकीय सेवकों शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों पर 26 जनवरी की रात्रि को विद्युत व्यवस्था की जाएगी। गणतंत्र दिवस पर शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह की समाप्ति के बाद मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं खेल का आयोजन किया जाएगा।

व्यक्तिगत पुरस्कारो पर रहेगी रोक

शासन द्वारा कार्यक्रम में व्यक्तिगत पुरस्कार एवं राशि वितरित नहीं किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *