ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। कस्बे के मुख्य मार्गों से चलते हुए, जगह जगह झंडा वंदन किया गया। जन-गण-मन के साथ भारत माता की जय के नारों से गुंजा छकतला, झंडा वंदन ग्राम पंचायत, पुलिस चौकी, शासकीय आयुर्वेद अस्पताल, विश्राम गृह, सहकारी संस्था, बैंक, आदि में किया गया, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं की बधाई दी गई। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, श्री सरस्वती ज्ञान मन्दिर स्कूल की छात्रा भारत माता बनीं, और संदेश दिया कि भारत माता का संदेश है कि हमें अपने देश के प्रति गर्व और प्रेम करना चाहिए. साथ ही, हमें देश की रक्षा और विकास के लिए एकजुट रहकर काम करना चाहिए. भारत माता की जय। प्रभात फेरी में शामिल कस्बे के गणमान्य नागरिक, सरपंच सुरेश ठकराला, उपसरपंच अम्बी बामनिया, दिलीप ठकराला,सुनिल वाघेला,रामा भाई चौहान,आमिर मंसुरी, मुकेश चौहान,जोगेंद्र सस्तियां, वीर सिंह भाई, भायसिंह पटेल,, हमिद, ब्रह्मदत्त सविता, पुलिस चौकी ए एस आई पटेल साहब, हाई स्कूल प्राचार्य नरेंद्र कलेश आदि हुए शामिल। Post navigation जियो की नेटवर्क समस्या से आ रही परेशानी, मिनी टावर लगाने का काम रुका पालक शिक्षक संघ की बैठक में प्रीबोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिका का अवलोकन करवाया