ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला जियो नेटवर्क की समस्या के कारण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच उपभोक्ता को जियो की तरफ से बताया गया है कि ज्यादा उपभोक्ता बढ़ने से ऐसी समस्या आ रहीं है। समस्या का एक ही समाधान है कि छकतला कस्बे में मिनी टावर लगाया जाए। इसके अभाव में यह समस्या बनी रहेगी। बता दें कि बीते एक माह से जियो नेटवर्क में समस्या आ रही है। इसे लेकर जियो को शिकायत भी की गई थी। नेटवर्क समस्या के कारण बात नहीं हो पा रही है। आवाज कट कट कर आ रही है। उधर, मिनी टावर का काम चल रहा था किन्हीं कारणों से रोकना पड़ा, अब देखते हैं जियो के सेल्स ऑफिसर समस्या का क्या समाधान करते हैं। Post navigation नर्मदा समग्र ने लगाया रक्त दान शिविर व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर रेवा सेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककराना गणतंत्र दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई, झंडावंदन किया