ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पीएमश्री कन्या हाई स्कूल छकतला में पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रीबोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिका का अवलोकन करवाया साथ जिस स्कूल में बच्चों को बढ़ने के मार्गदर्शन दिया पालक भी घर पर छात्राओं को दिये गये गृह कार्य को पूर्ण करवाने के साथ साथ घर में पढ़ाई के के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं करवाने का निवेदन किया जिससे छात्राओं को अधिक से अधिक समय पढ़ाई के लिए मिले और वह अच्छे अंक हासिल कर सके। सभी छात्राओं ने अपने पालको के साथ उत्तरपुस्तिकाओं अवलोकन करवाया। बैठक में उपस्थित होने के के लिए प्राचार्य श्री छितुसिंह बामनिया एवं शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया गया। गतवर्ष की इस सत्र में भी 100% परीक्षा परिणाम का लक्ष्य रखा है उसी अनुरूप शैक्षिक गतिविधियां आयोजित कर छात्राओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। बैठक में कक्षा दसवीं की छात्राओं के पालकों साथ साथ संस्था के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। Post navigation गणतंत्र दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई, झंडावंदन किया पीएमश्री कन्या हाई स्कूल में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया