अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- भाजपा जिला कार्यालय अलीराजपुर पर आज भाजपा के कद्दावर नेता भदु भाई पचाया ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाहि अलैह के 805वें उर्स के मौके पर मप्र राज्य हज कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहमम्द हुसैन पाकीजा के नेतृत्व में आप गरीब नवाज सरकार के आस्ताने औलिया पर चादर शरीफ पेश करने के लिए एमएस पाकीजा को अजमेर शरीफ के लिए रवाना किया। इस दौरान खास प्रार्थना की गई के अलीराजपुर नगर जिला, मध्यप्रदेश व सारे भारत देश में सभी धर्म जातीय के लोग आपस में सद्भावना प्रेम से खुशहाल जीवन यापन करे जिला प्रदेश व देश हमेशा हर कार्यो में प्रथम नंबर पर रहे भदू पचाया ने हमेशा गंगा जमनी तहजीब को बढ़ावा दिया है तथा सभी धर्मो के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाकर सभी का आदर किया। यह रहे शामिल- इस गंगा जमनी तहजीब के कार्यक्रम मे शामिल नगर मंडल अध्यक्ष संतोष थेपिडया, जिला कार्यालय मंत्री राजू मोदी, मंडल महामंत्री दीपक मोदी, युवा मोर्चा के कांति राठौड़, सुनील कापडिया, कमल राठौड, समद मुगल, अनिल सेन, इरशाद मंसूरी, जावेद डीजे, रिजवान, मनोज साजिद, अरबाज समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। Post navigation आरटीओ ने दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर एसपी के मार्गदर्शन में टीआई ने की एक माह में तीसरी बड़ी कार्रवाई