अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के पुलिस अधिक्षक कातिर्केयन के. के निर्देशन व मार्गदर्शन में चंद्रशेखर आजाद नगर के थाना प्रभारी जेएस रावत ने थाना प्रभारी का पदभार संभालने के एक बाद माह में अवैध शराब की तीसरी बड़ी कार्रवाई करने से है शराब माफियाओं में खलबली मच गई। आज चशे आजाद नगर की पुलिस चौकी बरझर के महेंद्रा गांव के कोठार फलिया में मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में जीप एमपी 69 बी 0191 में अवैध शराब की 234 पेटी गोवा व्हिस्की व बियर की पेटी गाड़ी मे भरते हुए पकड़ी जिसकी लागत 7 लाख व तूफान जीप जिसकी कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई है। गाड़ी भरते समय आरोपी मेथु पिता जोगडिय़ा को मौके से पुलिस टीम ने धरदबोचा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रभारी जनकसिंह रावत की टीम में एसओ मानिम टोपो, एएसआई जेएस गड़वाल, ऋषि कुश्वाह, गणेश पंवार आदि का सहयोग रहा। Post navigation ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने पर भाजपा नेता ने भेजी चादर शरीफ पति की हत्या को लेकर एक ओर आरोपी का नाम दजॅ नही होने के चलते पत्नी पहुँची थाने