झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी से कालीदेवी रोड पर सापन नदी के नजदीक वाखला फलिया के निवासी करणसिंह वसुनिया का पांच वर्षीय पुत्र विजय वसुनिया को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी और रफुचक्कर हो गया। बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, बालक का उपचार गुजरात के दाहोद शहर में जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के चलते हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लगे। Post navigation आजादी की लड़ाई के शूरवीर राजा बख्तावर सिंह की पुण्यतिथि मनाई एसपी जैन का फरमान आदतन अवैध शराब व्यवसायियों पर होगी धारा 110 की कार्रवाई, जिलेभर में पुलिस ने 62 अवैध व्यवसायियों से जब्त की 55 हजार की अवैध शराब