झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई करने के एसपी महेशचंद जैन के फरमान के बाद पुलिस अमले ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर जिलेभर में 62 अवैध शराब का व्यवसाय करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 55 हजार 210 रुपए की अवैध शराब जब्त की। गौरतलब है कि जिलेभर में अवैध शराब व्यवसायियों के लिए एसपी महेशचंद जैन ने जिले के सभी थाना प्रभारी-चौकी प्रभारियों को कार्रवाई के आदेश दिए थे, इसी के बाद जिले में पुलिस की छापामार, जब्ती की कार्रवाई की जा जा रही है। एसपी जैन के मुताबिक जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा आदतन अवैध शराब के काराबोर से जुड़े व्यवसायियों पर धारा 110 जाफौ के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *