लोकेंद्र चाणोदिया@बामनिया

दिल्ली-मुंबई रेलवे मुख्य मार्ग पर बामनिया-अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच समीपस्थ गांव मुल्थानीय रेलवे फाटक पर 4 वर्षीय बालक करण पिता कैलाश बिलवाल की मालगाड़ी की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बालक का मकान रेल पटरी से कुछ दूरी पर ही है ।बालक खेलता खेलता पटरी पर आ गया और अचानक मालगाड़ी आने से बालक की मालगाड़ी की टक्कर से मोके पर ही मौत हो गई । रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा बामनिया चोकी प्रभारी को सूचना दी गई। मोके पर बामनिया चोकी प्रभारी जी एस. मावी , प्रधान आरक्षक सी. पी सिंह एवं आरक्षक रवि पहुँचे, बालक के शव को बामनिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ पीएम के पश्चात बालक का शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया।

 

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *