जितेन्द्र वाणी, नानपुर शनिवार रात्रि को नानपुर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर को सूचना मिलने पर जब पुलिस खंडवा-बड़ौदा रोड स्थित जैन मंदिर के समीप पहुंची तो अज्ञात हमलावरों ने पुलिस की डायल 100 पर हमला कर दिया, जिससे डायल-100 के कांच फूटे तथा हमले में आरक्षक राकेश डावर का हाथ फ्रैक्चर हो गया था, वही आरक्षक नरपत व डायल 100 के चालक राजू को भी चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पतारसी शुरू की तथा मंगलवार को छह आरोपियों को धरदबोचा तथा आरोपी मुकाम पिता शंकरसिंह मोर्य आयु 27 वर्ष, बहादुर पिता बापूसिंह मोर्य आयु 22 वर्ष, कमलेश पिता जयराम मोर्य आयु 30 वर्ष, समरथ पिता भीमा मोर्या आयु 22 वर्ष, माधु पिता कतनसिंह मोर्य एवं रमेश उर्फ भिखला पिता मेहताब मोर्य सभी निवासी मोरीफलिया नानपुर को गिरफ्तार कर नानपुर थाने में अपराध क्रमांक 91/2020 धारा 353, 332, 341, 427, 147, 148, 149, 188 भादवि व लोक संपत्ति को नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 धारा 3, धारा 25 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। ) Post navigation कलेक्टर सुरभि गुप्ता व एसपी विपुल श्रीवास्तव ने जोबट पहुंच दिए मॉडल स्कूल बेटवासा व अंग्रेजी माध्यम शाला पहुचकर को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के निर्देश खेलते-खेलते 4 वर्षीय बालक पहुंचा रेलवे ट्रैक पर,मालगाड़ी की चपेट में आने से बालक की दर्दनाक मौत