झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पांचाल की रिपोर्ट- श्रीराम युवा मित्र मंडल मदरानी द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर मदरानी में जय गोपाल भजन मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात के कलाकर गायक बंटी पंचाल, डोलक कलाकार विमल देवदा और साथ ही काकनवानी के राहुल पंचाल एवं गोलू पंचाल के कलाकारों के द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें “श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में देख लो मेरे दिल के सीने में” “एक डोली चली एक अर्थी चली फर्क इतना है दोने में सुन ले सखी तू पिया को चली में प्रभु को चली” जैसे भजनों पर श्रोतगण झूम उठे। श्रीराम युवा मित्र मंडल के हितेन्द्र पांचाल, दीपक पांचाल, मयूर पांचाल, कल्पेश पांचाल, डॉ. रविन्द्र प्रजापत एव डॉ. जीतेन्द्र राठौर एवं युवा साथियों का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation प्रभु यीशू का जन्मदिन उल्लास से समाजजनों ने मनाया क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया, अलसुबह तक होते रहे धार्मिक आयोजन