नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
नानपुर थाने के ग्राम के छोटी सेजगांव में कल रात लगभग 8 बजे रूमा पति केरिया को जहरीले सर्प के काटने से एक घंटे के अंतराल में ही मृत्यु हो गई जिससे ग्राम में मातम सा लगने लगा परिजनों ने बताया कि कल शाम को खेत मे काम करने के बाद भोजन करने से पहले हाथ धोने गई रेमा को सर्प ने डस लिया। परिजन कुछ समझ पाते कि रेमा बाई की शरीर में जहर फैल जाने से मौत हो गई। मृतक महिला का नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में शव परीक्षण किया व पुलिस थाना नानपुर में मर्ग कायम किया है। अचानक ग्रामीण महिला रेमाबाई की मौत पर ग्राम पंचायत ने पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *