ब्रजेश खण्डेलवाल, आम्बुआ

भारतीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति से एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोहर मंडलोई एवं प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी की अनुशंसा पर आंबुआ के युवा पत्रकार बृजेश खंडेलवाल को भारतीय पत्रकार संघ a i j का उज्जैन में हुए पत्रकार समागम कार्यक्रम में घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राशीद खॉ ने भारतीय पत्रकार संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की। खंडेलवाल की इस घोषणा को लेकर अलीराजपुर पत्रकार साथियों एव इष्ट मित्रों द्वारा बधाई दी गई। खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने के लिए वचनबद्ध रहूंगा एवं अपने कर्तव्य के प्रति वफादारी से काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *