*हादसे में पिडित परिवार से चर्चा की पेटलावद आगामी 12 सितम्बर बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद कांतिलाल भुरिया तथा अन्य प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता,ब्लास्ट में जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देने पेटलावद आ रहे है।श्रद्धांजलि देने के पश्चात कमलनाथ पिडित परिवार से मुलाकात करेंगे तथा मुख्यमंत्री द्वारा पेटलावद दौरे के समय पिडितो को राहत ,एक सदस्य को स्थाई नौकरी,आदि देने की घोषणा अनुसार फायदा मिला या नहीं इस बारे में जानकारी लेंगे,कार्यक्रम में पिडित परिवार,नहारसिंग डामर झोसर,वरसिंग, रामचंद्र भाभर,भुण्डा,पुंजा,सुल्तान आदि को सुचना देने हैतु उनके घर जाकर जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोत,सासंद प्रतिनिधी गेंदालाल पाटीदार, अल्पसंख्यक नेता बरकत मंशुरी, गोपाल मुलेवा, पार्वती बाई,आदि ने हादसे में पिडित परिवार से चर्चा की तथा उनको कार्यक्रम में आ कर अपनी परेशानियां बताने का आव्हान किया । Post navigation खाना खाने से पहले हाथ धोने गई महिला की सर्पदंश से मौत दो शिक्षक की व्यवस्था, समस्या हुई हल, तब जाकर छात्र छात्राएं बैठे कमरे में