झाबुआ। शहर के राजगढ़ नाका स्थित संकल्प एकेडमी में आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी हेतु 5 दिवसीय नि:शुल्क क्रेश कोर्स का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण के दौरान संकल्प एकेडमी में प्रतिदिन प्रात: 8.30 से 12 बजे तक परीक्षा के पाठ्यक्रम की विषय वस्तु के साथ तैयारी करने व परीक्षा के दौरान प्रश्नों को हल करने का सही व स्मार्ट तरीका भी सिखाया जाएगा। एकेडमी के संचालक कुलभूषण शर्मा ने बताया कि इन पांच दिनों के दौरान विषय विशेषज्ञों तथा विभिन्न पदों पर पदस्थ अधिकारियों द्वारा विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी संचार होगा। रविवार झाबुआ की पूर्व एडिश्नल एसपी सीमा अलावा ने कानूनी जानकारी के साथ महत्वपूर्ण टिप्स उपस्थित छात्र-छात्राओं को दिए। Post navigation पार्षद के धरने से उठते सवाल दर सवाल अंतिम संस्कार में लोगों पर मधुमख्यिों का हमला दो गंभीर घायल