– पंचेश्वर श्मशान घाट पर मधुमक्खियां पीछे लगने से भागते लोग। अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- अलीराजपुर शहर चांदपुर रोड मोहल्ले के राठौड़ समाज के एक व्यक्ति का निधन आज हो गया, जिन्हें अन्तिम संस्कार के लिए पंचेश्वर श्मशान घाट ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार क्रिया कर मुखाग्नि दी और उठे धुएं से कुछ देर बाद ही पेड़ पर बैठी मधुमक्खी के छत की मक्खियां उड़ गई जिससे शवयात्रा में गए समाजजनों के पीछे लग गई। शवयात्रा में गये लोगों में अफरा तफरी मच गई। मक्खी से बचने के लिए इधर-उधर समाजजन भागे, अभी तक दो लोगों भीमसिंह व एक अन्य को मक्खी के काटने से जिला अस्पताल भर्ती करने की खबर है परन्तु समाचार लिखे जाने तक राहगीरों को देख मक्खी उनके पीछे लग गई जिससे राहगीर भागते देखे गए। Post navigation आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी हेतु पांच दिनी नि:शुल्क क्रेश कोर्स छात्रावास की काटी बिजली, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्र-छात्राओं को लगा झटका