अर्पित चोपड़ा, खवासा

कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह में डीजे बजा रहे ग्रामीणों पर खवासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। खवासा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिबंध के बावजूद शादी समारोह में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डीजे मालिक रमेश पिता हलिया भूरिया निवासी इटानखेड़ा, सहित दूल्हे भारतसिंह पिता हरिसिंह डोडियार उम्र 19 और दूल्हे के पिता हरिसिंह पिता आम्बु डोडियार उम्र 50 दोनों निवासी इटानखेड़ा पर मामला दर्ज किया गया है। खवासा चौकी प्रभारी रज्जन सिंह गणावा ने बताया कि तीनों आरोपियों पर धारा 188, आईपीएस 7/15 मप्र कोलाहल अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 043/2021 कायम किया गया है। साथ ही 5 लोगों के बिना मास्क पाए जाने पर चालान बनाकर पांच सौ रुपए समन शुल्क वसूला गया है। गणावा ने बताया आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *