रितेश गुप्ता। थांदला कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए थांदला नगर के सेन समाज ने स्थानीय हनुमान मंदिर बावड़ी पर बैठक कर निर्णय लिया कि वे जनता कर्फ्यू रविवार सहित 3 दिन पूर्णता अवकाश रखेंगे। साथी कोरोना वायरस के संक्रमण को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपनी दुकानों पर पोस्टर लगाएंगे। बैठक में सेन समाज के अध्यक्ष जितेंद्र लाला भाई सेन, राजू भाई सिकंदर, व्यापारी प्रकोष्ठ के अनिल भाई भंसाली, समाजसेवी मयूर तलेरा, पार्षद गोलू उपाध्याय, विजय भाटी, सहीद नगर के समस्त सेन समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे व समाज द्वारा लिए गए इस निर्णय का समर्थन किया। Post navigation मप्र में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में की आतिशबाजी, भाजपाइयों ने कोरोना वायरस को लेकर जनता कफ्र्यू के प्रति सहयोग की अपील कोरोना वायरस के मद्देनजर थांदला शहर रहेगा 25 मार्च तक लॉकडाउन