रितेश गुप्ता, थांदला

थांदला नगर आगामी 25 मार्च तक कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के मद्देनजर बंद रखा जाएगा। थांदला नगर के समस्त व्यापारियों एवं व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जनहित में लिए गए इस निर्णय के अनुसार समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान 25 मार्च तक पूर्णता बंद रखे जाएंगे । इस दौरान मेडिकल स्टोर्स एवं दुग्ध डेरिया खुली रहेगी । इसके अलावा अन्य सभी व्यापार-व्यवसाय बंद रहेंगे ।व्यापारियों द्वारा समस्त नगर वासियों से निवेदन किया है कि वे बंद के दौरान घरों के बाहर ना निकले ,घरों के बाहर ना बैठे हैं क्योंकि सुरक्षित रहना ही मात्र इस भयंकर महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *