हरीश राठौड़, पेटलावद नगर के शासकीय महाविद्यालय से मंगलवार की रात्रि में 10 सीसीटीवी कैमरे चोरों ने चुरा लिए है जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रूपए है। कॉलेज प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना पेटलावद में करवाई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे जिसमें कुछ युवा लडक़े दिखाई दे रहे है। अंधेरा होने के कारण फुटेज स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे है। पुलिस ने खोजबीन प्रारंभ कर दी है। छात्रों का कहना है कि चोरी रोकने के लिए जिन कैमरों को लगाया गया था वह ही चोरी चले गए। Post navigation मनोज अमलियार, गोलू सोलंकी व फरहान कुरैशी ने हाईस्कूल में किया टॉप संसार का पूरा भार भगवान ने गोवर्धन पर्वत की भांति उठा रखा है : नरेंद्र दवे