सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट
रिंगनोद यहां पर ज्योति विद्यापीठ हाई स्कूल रिंगनोद में कक्षा 10वी में मनोज अमलियार 92.2 प्रतिशत के साथ सभी विषय में विशेष योग्यता प्राप्त की है व गांव में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गोलू सोलंकी ने 86.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। फरहान कुरेशी 85.4 प्रतिशत, मुस्कान बेरागी 80.6 प्रतिशत, हरिराम खेड़े 77.6 प्रतिशत, फैजान कुरैशी 76.8 प्रतिशत निशा मावि 63.6 प्रतिशत प्राप्त किए! प्राचार्य आफताब मो. कुरैशी ने बताया कि विद्यालय का 90% परिणाम रहा है! प्राचार्य व संचालन ने विद्यालय के सभी बच्चों को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *