मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ विधानसभा क्षेत्र 191 अलीराजपुर के युवा विधायक तथा डॉ .मोहन यादव मंत्री मंडल में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं तथा ग्राम पंचायत आम्बुआ द्वारा भव्य स्वागत किए जाने के समाचारnहै । मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अलीराजपुर विधायक जिन्हे अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है मंत्री बनने के बाद जोबट विधानसभा क्षेत्र के आम्बुआ कस्बे में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोबट तिराहे तथा ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंचायत के पंचों तथा कर्मचारियों ने आश्रम चौराहे पर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जयदीप सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत ,भाजपा जिला अध्यक्ष मंकू परवाल, भुवान सिंह चौहान, किशोर शाह, मांगीलाल, भदू पचाया ,इंदर सिंह डावर ,मुकाम सिंह, मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत, भरत महेश्वरी, यश राठौड़ आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता व्यापारी उपस्थित रहे। आश्रम चौराहा पर सरपंच रमेश रावत तथा पंचगणों ने स्वागत किया। स्वागत पूर्व श्री चौहान ने वीर राणा पूंजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा आश्रम चौराहे पर संकट मोचन दरबार में दर्शन किए। Post navigation मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना हो रही, खुले में मांस मछली विक्रय पर नहीं लग रही रोक दूसरे दिन भी वाहनों के चक्के नहीं चले, आम्बुआ के वाहन चालकों ने थाने पर ज्ञापन सौंपा