झाबुआ। मंगलवार को कल्याणपुरा पुलिस टीम ने कुख्यात इनामी डकैत प्रकाश कुम्भा मुणिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनामी डकैत प्रकाश मुणिया रूनखेडा में 6 अपराधों में फरार चल रहा था। आरोपी ने जिला रतलाम से एक बाइक चोरी की थी, जिसमें जिला रतलाम में धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध है। होंडा कंपनी की बाइक को आरोपी प्रकाश के कब्जे से इस्तागासा धारा 41(2),102 जाफौ में जब्त किया गया। राजस्थान व गुजरात राज्य के संबंधित थानों को आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दी गई है। फरार आरोपी को पकडने हेतु थाना कल्याणपुरा के पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी प्रकाश मेघनगर तरफ जाने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा ,निरीक्षक कौशल्या चौहान, उनि भागीरथ बघेल, सउनि संतोष वसुनिया, प्रआर बलवीर, आर रामअवतार, आर रवि, आर राहुल की मय आम्र्स के टीम बनाकर चौकी प्रभारी अन्तरवेलिया उनि राजीव औशाल तथा आर मनोज, आर नारजी, आर दादूसिंह ने पिपलिया और अन्तरवेलिया के बीच में कुख्यात डकैत प्रकाश पिता कुम्भा जाति मुणिया उम्र 35 साल निवासी रूनखेडा को आते हुए रास्ते में बाइक से भागते पकडा तथा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। आरोपी खूंखार होकर कुख्यात अपराधी मलखान का खास सहयोगी है तथा जिले के एवं सीमा से लगे राज्यों में भी इस गैंग द्वारा कई लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दे चुके हैं। इनामी कुख्यात डकैत प्रकाश की गिरफ्तारी पर क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है। उक्त सराहनीय सफलता पर एसपी महेश चंद जैन ने पुलिस टीम को बधाई दी है एवं नकद पुरस्कार से देने की घोषणा की है।
कुख्यात प्रकाश के यहां दर्ज है अपराध
एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात आरोपी प्रकाश मुणिया पर थाना कल्याणपुरा में धारा 399, 402 भादवि एवं 25 ,27 आम्र्स एक्ट, धारा 395 भादवि, धारा 457, 392,395, 412, 397, 450 भादवि, धारा 395, 397 भादवि, जिला रतलाम में धारा 379 भादवि, थाना विज्ञान नगर जिला कोटा(राजस्थान) में धारा 395,397 भादवि के मामले दर्ज होकर इनामी यह डकैत फरार था।
फोटो-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *