अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- पवित्र माह रमजान में मुस्लिम समाज के लोग रोजे रख कर खुदा की इबादत में मशगुल है सारा दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजदार खुदा की इबादत करने में लगे हैं। पांच वक्त की नमाज के साथ रमजान मुबारक में मुस्लिम समाज को खासकर तरावीह की नमाज पढऩे का मौका मिला है उसे पढऩे के लिए भी मस्जिद में मुस्लिम समाज की तादाद बड़ी है व नमाज पढ़ खुदा की इबादत कर रहे है वही बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल है। बरझर के फरदीन खान पिछले दो वर्षों से रमजान के पूरे रोजे रख रहा है। हाजी हनीफ खाने के पोते फरदीन खान के इस साल भी पूरे रोजे रखने की तमन्ना है आज फरदीन खान के 10 रोजे मुकम्मल हो गए है, गौरतलब है कि फरदीन खान, पत्रकार फिरोज खान के सुपुत्र है। Post navigation बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में सांसद भूरिया ने संसदीय बैठक में कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख रिक्त बैकलॉग वर्गों की भर्ती कर रोजगार मुहैया करवाए