झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी से करीब तीन की मी दूर उमरिया वजंतरी में कुएं में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक लक्ष्मण अपने खेत में ट्रैक्टर से खेती-किसानी का कार्य कर रहा था, तभी लक्ष्मण के समीप ही धुलिया का खेत है जो एक हाथ से विकलांग है। धुलिया की मोटर सापन नदी के समीपे कुएं में लगी थी और मोटर कुएं से निकालने को लेकर वह लक्ष्मण के पास आया व बोला की उसकी मोटर कुएं से निकाल दे, जब युवक लक्ष्मण कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरा तो उसे करंट लगा और वह कुएं में गिर गया। यह देख धुलिया मावी वहां से भागा और गांव में इसकी सूचना दी। जब गांव वाले कुएं पर पहुंचे तो युवक लक्ष्मण मर चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कोतवाली झाबुआ को दी। इसके बाद एसआई पृथ्वीराज सिंह डावर मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही लक्ष्मण की पत्नी हीराबाई का कहना है कि मेरे पति को धुलिया नाथु मावी कुएं में लगी मोटर निकालने के लिए ले गया अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसके पति की मौत नहीं होती। Post navigation नवीन पंचायत की दुकाने हुई नीलाम तिराहे पर डेंजर झोन : हो रहे लगातार हादसों से सहमा गांव