अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- गांव के पास ही जोबट, आम्बुआ, अलीराजपुर मार्ग तिराहा को अब खतरनाक मोड़ बनता जा रहा है। तिराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है होती रहती है। वजह है तिराहे पर खतरनाक मोड़ है इसी के साथ पंक्चर बनाने वाली दुकाने लगी और दुकानों पर बड़े वाहन खड़े रहते हैं जिससे आने-जाने वालों सामने से आते वाहन दिखाई नहीं देते और नतीजा दुर्घटना के रूप में सामने आता है। तिराहे पर ट्रक-ट्रैक्टर खड़े रहते है और यह दुर्घटना का सबब बनते हैं। इसकी शिकायत कई बार सुरक्षा समितियों की बैठक में की जा चुकी है लेकिन संबंधित जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान देना अभी तक मुनासिब नहीं समझा। कुछ समय पूर्व हुई दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने आला अधिकारियों से इस समस्याओं के निराकरण हेतु कहा था, मगर असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इस जानलेवा तिराहे पर गति अवरोधक बनाने एवं तिराहे पर मौड़ पर खड़े रहने वाले वाहनों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। Post navigation कुएं के अंदर लगी मोटर निकालने उतरे युवक की करंट लगने से हुई मौत आखिर क्यो बुरी तरह हारी सपा – बसपा ओर क्या रहे बीजेपी की बंपर जीत के ..पढिऐ यह 10 कारण