अलीराजपुर Live के लिए ” जोबट ” से ” पारससिंह भदोरिया” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।अलीराजपुर जिले के ” जोबट ” इलाके के ” कंदा” गांव से एक दुर्लभ भारतीय ” पेंगोलीन” मिला है । दरअसल कल रात ” मेहताब सिंह ” जब अपने खेत मे पानी दे रहा था तभी उसे यह ” पेड पर चढते ” नजर आया ओर उसने उसे पकड लिया । ओर आज सुबह वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी । वन विभाग के डिप्टी रेंजर ” जी सी मावी ” , वन आरक्षक जितेंद्र जमरा , सुमेरसिंह कनेश , समरथ चोहान , किशन सिंह बारिया आदि मोके पर आज पहुंचे ओर पेंगोलीन को अपने कब्जे मे लिया । डिप्टी रेंजर जी सी मावी ने बताया कि यह जानवर ” चींटिया ओर दीमक ” खाता है ओर खुद को गोल घुमाकर एक गेंद की शक्ल मे भी ढाल लेता है । Post navigation मेडिकल कॉलेज लाइफ में अपनो की मदद करने वाले डॉ. शैलेन्द्र को खोकर दुखी है उनके दोस्त 10 नवंबर को जिला योजना की बैठक का जिपं सदस्य करेंगे बहिष्कार