झाबुआ- शहर कांग्रेस द्वारा घर-घर जाकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। वार्ड के नागरिकगण भी जन-जागरण अभियान में अपनी समस्याघओं एवे सुझावों की पर्ची लिखकर एवं मोखिक रूप से बता रहे है। नागरिकों का कहना है भाजपा शासन में चंदाखोरी बढ़ती चली जा रही है। आये दिन सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता नित नए कार्यक्रमों के नाम पर रसीद कट्टा लेकर आ जाते है व मनमाने ढंग से चंदे की वसूली करते है। चंदे के रूप में प्राप्त होने वाली रकम कितनी होती है एवं किन-किन कार्यों में खर्च की जाती है इसका किसी के पास कोई हिसाब-किताब नहीं रहता है। खासतौर से व्यापारियों एवं सरकारी कर्मचारियों पर जबरन दबाव बनाकर वसूली की जाती है। नागरिकों ने इस चंदाखोरी शासन पर अंकुश लगाने की मांग की है। 31 मार्च की शाम कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय नेहरू मार्ग स्थित चारभुजा नाथ मंदिर पर एकत्रित हुए तथा वहां मंदिर में पूजा अर्चना कर भोजमार्ग, कालिका माता मंदिर, गोविंद कॉलोनी, सुभाष मार्ग में घर-घर जाकर दस्तक दी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कालिका माता मंदिर एवं कल्लाजी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। नागरिकों ने डॉ विक्रांत भूरिया, कलावती भूरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी को अपनी-अपनी समस्याओं में अवगत कराया। सभी का कहना था कि वार्ड की नालियों की साफ-सफाई बराबर नहीं होती है। गोविंद कॉलोनी के रहवासी ने आरोप लगाया कि शहर की समस्त गंदगी रामकुला नाले में फेंकी जाती है जिसकी गंध से रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है तथा जहरीले जानवरों का भय भी बना रहता है। नगर पालिका इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, उपाध्यक्ष प्रकाश रांका, राजेन्द्र अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, कांग्रेस नेता राजेन्द्र अग्निहोत्री, प्रतीक मेहता, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, साबिर फिटवेल, ब्लॉाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, नाथुभाई ठेकेदार, सायरा बानो, शीला मकवना, रिजवान खान व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation भागवत कथा में उमड़ रहा भक्तों जनसैलाब ज्योतिरादित्य सिंधिया को CM उम्मीदवार बनाओ वरना यूपी जैसै होंगे हाल