झाबुआ। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 111वींजयंती पर जिला कांग्रेस द्वारा भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे स्मरण किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह 11 बजे स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर समारोह पूर्वक शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी पंच, सरपंच, तड़वी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। Post navigation राष्ट्रीय पक्षी मोर की क्षेत्र में लगातार घट रही जनसंख्या, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध देवझिरी सोसाइटी पर कांग्रेस ने जमाई अपनी साख