झाबुआ Live डेस्क के लिए मुकेश परमार की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अगर सब कुछ सही रहा तो कल रविवार से पेटलावद का अनिश्चित कालीन बंद समाप्त हो सकता है दरअसल इसके दो कारण है पहला तो यह कि संघ को संकेत आ रहे है कि टीआई ओर एसडीओपी को हटाया जा रहा है भले ही निलंबन ना हो लेकिन हटाने पर संतुष्ट हो सकते है दरअसल संघ – बीजेपी की भी यह मजबूरी है क्योकि दुकानदार उसी वग॔ या धम॔ से ज्यादा आते है जिसको लेकर संघ का एजेंडा चलता है इसलिए अपने समथ॔क वग॔ का नुकसान खुद संघ अब नही चाहेगा ओर शायद इस बात का दबाव भी अंदरखाने होगा कि लगातार 4 दिन बहुत होते है खासकर उन छोटे कारोबारियो के लिए जिन्हें रोज कुंआ खोदकर पानी पीना होता है यानी रोज कमाकर खाना होता है लिहाजा उम्मीद जताई जा रही है कि कल दुकाने खुलेगी ओर पेटलावद के बाजार गुलजार रहेंगे । Post navigation अब ” संघ” पर गरजे भूरिया – बोले राष्ट्रपति से करुगा गुंडागर्दी की शिकायत चोथे दिन खुले पेटलावद के बाजार ; संघ के अगले कदम का इंतजार