झाबुआ Live डेस्क के लिए ” दिनेश वर्मा” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । कांग्रेस सांसद ” कांतिलाल भूरिया ” ने पेटलावद की घटना को संदभ॔ बनाकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे ” RSS ” पर झाबुआ जिले सहित पूरे मालवा मे गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे दिल्ली जा रहे है ओर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से संघ की गुंडागर्दी ओर राज्य सरकार के मोन की शिकायत करेगे । भूरिया ने आरोप लगाया कि जब से संघ प्रमूख मोहन भागवत ने गाय के परिवहन करने वालो को उपद्रवी नही गोरक्षक कहा है तब से संघ वालो का उत्पात चालू हो गया है भूरिया ने आरोप लगाया कि कल झाबुआ मे संघ के लोगो ने उनको भी रोका जबकि वे नामली बस हादसे मे मारे गये लोगो का दद॔ बांटने जा रहे थे । Post navigation आर सी भाकर हो सकते है पेटलावद के नये एसडीओपी कल से खुल सकते है पेटलावद के बाजार