झाबुआ Live के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत भोयरा- डूमपाडा के बीच एक पुलिया के नीचे एक रक्त रंजित शव बरामद हुआ है यह शव झाबुआ के लक्ष्मीनगर से लापता भोयरा के सेल्समैन ” सुरेन्द्र पिता अमरसिंह ” का है । घटना की सुचना मिलते ही झाबुआ कोतवाली पुलिस ओर एसडीओपी आर सी भाकर मोकै पर पहुंचे है एसपी महेशचंद्र जैन भी कुछ ही देर मे मोकै पर पहुंच रहे है । एसडीओपी आरसी भाकर ने झाबुआ लाइव को बताया कि सुरेन्द्र मुल रूप से मेघनगर के रंभापुर इलाके का रहने वाला है तथा वत॔मान में झाबुआ के लक्ष्मीनगर मे रहता है तथा कल रात एक फोन आने के बाद बफ॔ का गोला लेने जाने की बात कर घर से निकला था जब काफी देर नहीं आया तो परिजनों ने कल रात ही उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी ओर आज सुबह यह लाश बरामद हुई है । इस हाल मे मिला शव दरअसल शव के पास एक बीयर की बाटल ; खुन से सने पत्थर ; मोटर साइकिल पडी है सुरेन्द्र के सिर पर चोट के निशान है । Post navigation झाबुआ Live की खबर का बडा असर ; पटवारी नटवर कछोटिया पर हुई एफआईआर पत्रकार नरेश प्रताप सिंह के साथ लुट करने वाले आरोपी को 10 साल का कारावास