मुकेश परमार, झाबुआ मुखबिर की सूचना पर अब से थोड़ी देर पहले एसपी विनीत जैन के निर्देशन पर कल्याणपुरा पहुंची झाबुआ पुलिस की एक टीम ने कल्याणपुरा के गुजरी रोड स्थित एक दुकान पर दीपक राठौड़ नामक एक युवक को उठाया है। सूत्र बता रहे हैं कि युवक दीपक के पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने चन्दन उर्फ पिन्टू नामक एक युवक से भी पूछताछ की है जिसकी दुकान परिसर में दीपक राठौड़ की मूवमेंट थी। विस्तृत कार्रवाई की जा रही है। विस्तार से खबर अगली लिंक में जारी की जाएगी। ) Post navigation घर में सेंधमारी कर चाकू की नोंक पर लाखों के आभूषण व नकदी लेकर रफुचक्कर हुए बदमाश चोटिला धाम तक 400 किमी की पदयात्रा के लिए पंचाल समाज का जत्था हुआ रवाना