इरशाद खान, बरझर
शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि 3 बजे के आसपास टंकी फलिए में मोहनलाल नायक के घर पर लुटेरों ने धावा बोला। इस दौरान लुटेरों ने दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों द्वारा घर के भीतर जाकर तिजोरी को तोड़ा गया तब घर के सारे लोग पास ही सो रहे थ।े खटपट की आवाज होने से सोहनलाल नायक की लड़की रेखा जाग गई, इसके बाद लुटेरों द्वारा रेखा को चाकू दिखाकर धमकाया कि शोर मचाया तो मार दंगे।े डरी सहमी रेखा चुप चाप सोती रही पास ही पिता, भाई, बुआ, दादी सो रहे थे, पर किसी की भी आंख न खुली। इसके बाद पिता के जागने पर लुटेरे भाग निकले। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लुटेरों नकदी व आभूषण लेकर रफुचक्कर हो चुके थे। लुटेरों द्वारा सामान मे 58 हजार रुपए नकदी, दो अंगूठी सोने की, एक चेन सोने के दो जोड कान के झुमके, दो जोड पायल, एक जोड सोने की झुमके, दो सोने के पेंडल व 11 रकम चांदी की चोर चुरा ले गए। लूट की रिपोर्ट बरझरा पुलिस चौकी पर दर्ज कराई पुलिस नहीं लगा पा रही रही है। गौरतलब है कि पुलिस चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। पूर्व में भी गांव में तीन बड़ी चोरियां हो चुकी है जिसका की पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है। अब क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदाते होने से लोगों में भय है। इसके पूर्व भी एक सप्ताह पूर्व गांव के बीच चौराहे से तीन पल्सर बाइक चोर ले गए जब चोर बाइक ले जा रहे थे तब सीसीटीवी कैमरे में कैद उनकी तस्वीरे है लेकिन पुलिस की पकड़ से अभी भी चोर कोसों दूर है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *