गगन पंचाल, कल्याणपुरा पंचाल समाज पैदल यात्री संघ कल्याणपुरा पद यात्रा जो कि गुजरात के चोटिला धाम करीब 400 किमी की है, यह करीब 10 दिनों तक चलती है यहां से जो पदयात्री जाते है वो लोग मां चामुंडा के दरबार में पहुंचकर मां की आराधना दर्शन करते है। यह यात्रा वर्ष 2009 से चल रही है और इस वर्ष 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस पदयात्रा में प्रतिवर्ष भादवा महीने में परवलिया, कल्याणपुरा, अगराल लोग आते हैं। आज करीब 15 श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा की शुरुआत की। कल्याणपुरा से जिला पंचायत वार्ड के सदस्य मेगजी अमलियार ने अपने गृह ग्राम नरवालिया में सभी का स्नेह पूर्वक स्वागत किया एवं सभी की पदयात्रा निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी मनोकामना की। उन्होंने जत्थे में शामिल सभी सदस्यों को स्वल्पाहार भी करवाया। इस जत्थे के साथ एक वाहन चलता है जो खाने-पानी एवं रोजमर्रा की जरूरतों से लदा रहता है। यात्रा के दौरान सभी सदस्य रात्रि विश्राम के लिये किसी भी मंदिर या धर्मशाला में आश्रय लेते है। ) Post navigation कल्याणपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो गांजे के साथ युवको को उठाया अनिल शर्मा मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मनोनीत