अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उचवास निवासी फरियादिया ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ घर के बाहर बरामदे में सोयी थी। रात में उसका काका आरोपी बिरला पिता रूमालसिंह बामनिया निवासी उचवास आया व उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। फरियादिया के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। आजाद नगर थाने पर पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ में धारा 354 के तहत मामला दर्ज करवाया है। Post navigation चार दिन से बैक की लिंक फैल, आमजन परेशान, जवाबदार खामोश ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर