जितेंद्र वर्मा जोबट जोबट क्षेत्र के ग्राम चमार बेगड़ा मार्ग स्थित कंदा चेक डैम पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए 14 वर्षीय मारोन वसुनिया का पैर अचानक फिसल गया, जिससे वह नदी के गहरे गड्ढे में समा गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। आरक्षक गजेंद्र निंगवाल, आरक्षक चेन सिंह और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए गहरे पानी में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5 बजे किशोर का शव बाहर निकाला जा सका। मृतक जोबट का निवासी था। Post navigation तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत