झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट आज दोपहर नवागत थाना प्रभारी एमएल भाबर, एएसआई जेवीरसिंह चौहान और पुलिस टीम ओवरलोड वाहनों जीप-टेम्पो को समझाइश देने निकले उन्होंने ओवरलोड वाहनों को समझाइस देते हुए अंतिम वॉर्निंग कहते हुए कहा कि टेम्पो-जीप या अन्य वाहनो में क्षमता से अधिक सावरिया नहीं बैठाये उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि टेम्पो के ऊपर लगे केरियर-पायदान को तुरंत टेम्पो से निकलवा लिया जाए क्योंकि ऊपर लगे केरियर का उपयोग सामान रखने में कम और सावरिया बैठाने में होने लगा है जिससे दुर्घटना की संभावनाएं होती है समझाइश देने के बाद उन्होंने कहा कि यदि इन बातों पर अमल नहीं किया गया तो कठोर चालानी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation प्रज्ञा पाटीदार खेलो इंडिया के तहत वॉलीवाल टूर्नामेंट में जिला-संभाग व भोपाल में रही विजेता अमानक स्तर की खाद्य सामग्री व दूध बेचने वालों पर हुई कार्रवाइ