भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ प्रज्ञा पाटीदार।
संभाग स्तर द्वितीय स्थान पर रही प्रज्ञा पाटीदार
संभाग स्तर द्वितीय स्थान पर रही प्रज्ञा पाटीदार
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रही प्रज्ञा पाटीदार
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रही प्रज्ञा पाटीदार

झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
रायपुरिया से 15 किमी दूर ग्राम बोलासा निवासी पुरषोत्तम पाटीदार की बालिका प्रज्ञा पाटीदार खेलो इंडिया के तहत वॉलीवाल प्रतियोगिता में पहले झाबुआ में प्रथम फिर संभाग में द्वितीय और राज्य में पुन: प्रथम स्थान पर रही है। गौरतलब है कि ग्राम बोलासा के पुरषोत्तम पाटीदार की बालिका प्रज्ञा पाटीदार थांदला के जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्यन करती है और खेलो इंडिया के तहत जवाहर नवोदय की टीम झाबुआ में आयोजित वॉलीवाल प्रतियोगिता में खेलने गई थी यहां इस टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो यहां से जवाहर नवोदय की टीम का चयन संभाग स्तर पर हुआ। संभागीय स्तर पर इंदौर में आयोजित वॉलीवाल प्रतियोगिता में नवोदय झाबुआ की यह टीम द्वितीय स्थान पर रही। यहां पर भी विजेता रहने पर इस टीम का चयन राज्य स्तर पर हुवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल में आयोजित वॉलीवाल प्रतियोगिता में भी यह टीम प्रथम स्थान पर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *