अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
चारभुजा धाम खट्टाली में चारभुजा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 6 जनवरी से प्रारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकाम सिंह डावर, सरपंच पति भारत सिंह डुडवे, प्रहलाद लड्ढा, अशोक हिंदुस्तानी, सोनू पटेल, बालू भाई, मगन डुडवे द्वारा पिच पर बैटिंग व बॉलिंग कर किया गया। इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, मुकामसिंह डावर व चेनसिंह डावर द्वारा द्वितीय पुरुस्कार 11000 रुपए बालू सिंह तोमर द्वारा दिया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज 2100 रुपए श्री चारभुजा इंटरप्राइजेस जोबट, मैन ऑफ द मैच 1500 रुपए श्री चारभुजा मेडिकल खट्टाली, बेस्ट बॉलर 1000 रुपए अन्नपूर्णा पान सदन, बेस्ट बल्लेबाज 1000 रुपए सोनू पटेल खंडाला, बेस्ट फील्डर 501 रूपय संतोष राठौड़, बेस्ट अम्पायर 501 रुपये मालवी पान सदन व बेस्ट कॉमेंटेटर 500 रुपये प्रिंस फुटवेयर द्वारा दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट के अध्यक्षता प्रहलाद लड्ढा द्वारा की जा रही है। साथ ही उपाध्यक्ष महेश भूरिया, संरक्षक मनोज पोरवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश किराड़ द्वारा की जारही है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं द्वारा इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *