अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- भागवत कथा के चौथे दिन पंडित कमल किशोरजी नागर की कथा में भक्तों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान सोंडवा तहसील के छकतला ग्राम में आयोजित हो रही कथा में पंडित नागर ने वाहनों की तेज रफ्तार से हो रहे हादसों से हो रही अकाल मौतों के बारे में समझा रहे थे। उन्होंने कहा कि आप की जितनी उम्र है जैसे कोई 20 वर्ष का है तो वो 20 की स्पीड मे वाहन चलाये हादसे अपने आप रुक जाएंगे और आप भी सही सलामत घर पहुंच जाओगे। कथा की शुरुआत में पंडित नागरजी को आदिवासी पहनावा बंडी व सावरिया पगडी पहनाई गई। राम नाम बोलो मन हरे राम बोलो, भजन के साथ भागवत कथा की शुरुआत की गई। वे समाजों मे फैली कुरीतियों पर बोले। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने की अपील की। जनप्रतिनिधियों से बोले की धर्म का त्याग कर कभी भी पद मत प्राप्त करना। कथा सुनने हजारों की संख्या मे भक्त पहुंच रहे है। कथा सुनने इतने भक्त पहुंच रहे है की पांडाल छोटा पडने लगता है। भागवत कथा सुनने अलीराजपुर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल भी पहुंचे। कथा के दौरान एक भजन पर वे भी अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। कथा में आज कृष्ण जन्मोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। Post navigation ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, प्रतिभावान खिलाडिय़ों पर होगी इनामों की होगी बारिश गायत्री शक्तिपीठ के युवा जाग्रति रथ का नगर में भव्य स्वागत