बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- दाऊदी बोहरा समाज के धर्म गुरू होलीनेस मुकद्दम सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहैब के उतराधिकारी के 53वें दाऊल मुतकल सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन (त.उ.स.) के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। समाज मुल्ला शब्बीर भाई कुहावाला, जमात कमेटी, मोहम्मदी स्कॉउट, शबाब कमेटी के मार्गदर्शन मे मस्जिद हाल से समाज स्कॉउट बैंड के साथ आम्बुआ के प्रमुख मार्गो से जुलूस निकाला गया। जुलूस का स्वागत न्यू बस स्टैंड पर मंडल अध्यक्ष कालु राठौड़ ने अपने निवास पर और दूसरी और युवा मौर्या नेता विकास माहेश्वरी ने अपनी दुकान पर अलग-अलग स्वागत किया। वही मुस्लिम समाज, खंडेलवाल परिवार ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बोहरा समाज के धर्म गुरू के लिये दुआ की। इस अवसर पर विधायक माधौसिंह डावर, जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटी डावर, आम्बुआ के पूर्व सरपंच जुवानसिंह रावत, पूर्व जनपद सदस्य रमेश रावत, समाजसेवी राम सहाय अहिरवार आदि उपस्थित थे। Post navigation भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मालसिंह मेड़ा के निधन से अंचल में शोक ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, प्रतिभावान खिलाडिय़ों पर होगी इनामों की होगी बारिश