विजय मालवी,बड़ी खट्टाली

ग्राम बड़ी खट्टाली में ST/ SC एक्ट के विरोध में पूरा कस्बा शत-प्रतिशत बंद रहा तथा अपना विरोध दर्ज कराया। सुबह प्रातः काल से ही सारी दुकानें व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दूध तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों हेतु लोग भटकते रहे लेकिन किसी भी व्यापारी ने अपना व्यवसाय प्रारंभ नहीं किया। परिणाम स्वरुप ग्रामीण इधर उधर भटकते रहे। प्रथम बार यह देखा गया कि पूरा गांव एकजुट होकर पूर्ण रूप से बंद रहा। प्रातः 11 बजे जोबट क्षेत्र की तहसीलदार श्रीमती आशा परमार ग्राम पटवारी अशोक शर्मा एवं चौकी प्रभारी सोभारन पाल ने पूरे कस्बे में घूमकर व्यवस्था का जायजा लिया । ग्रामीण उक्त एक्ट का खुला विरोध कर रहे थे ग्रामीणों की मांग थी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को यथावत रखा जाए। राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन बन्द के दौरान काफी सक्रिय दिखा।बंद के दौरान क्षेत्र के एस डी एम पूरे क्षेत्र में काफी मुस्तेद दिखाई दिए तथा पुरे क्षेत्र पर नजर बनाए दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *