मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ संपूर्ण भारत में स्वर्णों तथा पिछड़े वर्ग के द्वारा एस.टी-एस.सी एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा विगत दिनों किए गए बदलाव के विरुद्ध आज बुलाए गए भारत बंद का असर प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे अलीराजपुर जिले के आम्बुआ कस्बे में भी मिलाजुला असर दिखाई दिया।जहां सामान्य वर्ग के दुकानदारों ने अपना व्यवसाय बंद रख कर विरोध दर्ज करा वही एस.टी एस.सी समुदाय के व्यवसाइयों ने अपना प्रतिष्ठान खुला रखकर समर्थन पर विरोध दर्ज करा शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाएं यथावत चालू रही। आम्बुआ मैं सुबह से 2 बजे तक बंद का आव्हान किया गया कुछ व्यवसाइयों 11-12 बजे बाद तो अधिकांश ने 2 बजे अपने प्रतिष्ठान खोलें बंद का मिला-जुला तथा शांतिपूर्ण प्रभाव दिखाई दिया। Post navigation मायके पक्ष की नहीं सुनी जा रही फरियाद, भाई का आरोप बहन की हुई हत्या, पीएम रिपोर्ट में जहर पीने से मौत एसटी-एससी एक्ट के विरोध में ग्रामीणों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर जताया विरोध