विजय मालवी,खट्टाली जागरूक युवा मंच खट्टाली के अध्यक्ष व टीम रक्तदुत अलीराजपुर के सक्रिय सदस्य हमेशा रक्तदान के लिए अग्रणी भाई शुभम मेहता जिनका रक्तसमूह एबी-निगेटिव है द्वारा 11वीं शिक्षक दिवस के मौके पर अतिआवश्यक होने पर अलीराजपुर पहुंचे और रक्तदान किया। इस नौजवान युवा ने आज के युग में होते जातिगत, भेदभाव-धर्म से ऊपर उठकर सिर्फ मानव धर्म की मिसाल कायम की। शुभम इससे पहले भी कई नेक कार्य कर चुके है। इससे साबित होता है के रक्त किसी जाती या धर्म के आधार पर नही बहता न उसका रंग अलग होता है, सभी धर्म जाति के लोगो में एक ही रक्त बहता है जिसका रंग लाल होता है यही संदेश शुभम मेहता द्वारा दिया गया। साथ ही समस्त युवाओ को एक संदेश दिया कि रक्तदान करके देखे अच्छा लगता है। इनके इस नेक कार्य के लिए जागरूक युवा मंच बड़ी खट्टाली व टीम रक्तदुत अलीराजपुर ने ने जमकर प्रशंसा की। Post navigation एसटी-एससी एक्ट के विरोध में ग्रामीणों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर जताया विरोध सकल व्यापारी संघ ने st / sc act के सरकार के अध्यादेश के विरोध में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन