पियुष चंदेल अलीराजपुर
अलीराजपुर जिला डिलर व्यापारी संघ का गठन विगत दिनों जैन तीर्थ लक्ष्मणी पर आयोजित बैठक में सम्पन्न हुआ। जिला किराणा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संतोष थेपडिया एवं जोबट किराणा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय जैन के आतिथ्य में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मती से संम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष जगदिश गुप्ता, उपाध्यक्ष योगेश वाणी, सचिव जयदिप राठौर, सहसचिव ताहेर बोहरा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सोमानी एवं मिडिया प्रभारी सुरेश सारडा बनाये गये। बैठक मे पुरे जिले के 60 से अधिक डिलरो ने भाग लिया जिसमे जोबट, भाबरा, नानपुर, सोण्डवा, उमराली आदि स्थानों के व्यापारी उपस्थति थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र जायसवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुरेश सारडा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *